
न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया/
कटनी दशहरा महोत्सव समिति (रजि.) ने इस वर्ष के भव्य दशहरा चल समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी विभागों, संस्थाओं और नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
समिति ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव को गौरव और गरिमा के साथ मनाने के भरसक प्रयास किए गए। शहर की प्रमुख दुर्गा समितियों को एकजुट कर समरसता के वातावरण में दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम सात बजे श्री बजरंगबली मंदिर से पुजारी जी द्वारा महाआरती के साथ चल समारोह का शुभारंभ किया गया।
बारिश और कुछ तकनीकी कारणों के बावजूद समितियों का उत्साह कम नहीं हुआ। इस बार आयोजन समिति ने यूट्यूब चैनल के माध्यम से लाइव प्रसारण की विशेष व्यवस्था की, जिससे शहर सहित देशभर के दर्शक घर बैठे उत्सव का आनंद ले सके।
समिति ने बताया कि एक माह पूर्व से ही प्रशासनिक समन्वय के साथ तैयारी की गई थी। कई विसंगतियों में सुधार की दिशा में समिति निरंतर प्रयासरत है।
अंत में, आयोजन समिति ने सभी दुर्गोत्सव समितियों, जिला एवं पुलिस प्रशासन, नगर निगम, राजस्व विभाग, MPEB, सफाई कर्मियों, निर्णायक मंडल, मीडिया प्रतिनिधियों, लाइव स्टूडियो टीम एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। समिति ने कहा कि “आप सभी के सहयोग से ही यह ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह सफलतापूर्वक और भव्य रूप में संपन्न हो सका।”






