नवीन वेबजीआईएस 2.0 पोर्टल की खामियों से त्रस्त पटवारी – आंदोलन का अल्टीमेटम

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया

कटनी।मध्य प्रदेश पटवारी संघ भोपाल ने नवीन ऑनलाइन वेबजीआईएस 2.0 पोर्टल पर आ रही तकनीकी खामियों, धीमी गति और कार्य संपादन में आ रही बाधाओं को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई थी। बहरहाल संघ ने पूर्व में ही आयुक्त भू-अभिलेख को अवगत कराते हुए चेतावनी दी थी कि यदि इन समस्याओं का त्वरित समाधान नहीं किया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

बता दे कि समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन पटवारी संघ को प्रशासन ने दिया था, जिसमें कहा गया था कि तकनीकी विशेषज्ञों और अनुभवी पटवारियों की संयुक्त टीम बनाकर पोर्टल को यूजर-फ्रेंडली बनाया जाएगा, किंतु आज तक कोई ठोस सुधार नहीं किया गया है।

महत्पूर्ण इन खामियों के कारण:

राजस्व न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का पालन नहीं हो पा रहा जैसे खसरा धारी, सत्यापन, नामांतरण एवं अन्य राजस्व कार्य जिससे बाधित हैं। साथ ही जिले के किसान वर्ग अत्यधिक परेशान है और सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का अंबार लग गया और लग रहा है।


इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा पटवारियों पर अनुचित दबाव, जैसे निलंबन, वेतन रोकने जैसी कार्यवाहियां की जा रही हैं।

अब मजबूर होकर मध्य प्रदेश के सभी पटवारी आगामी 25 अगस्त से वेबजीआईएस 2.0 पोर्टल पर होने वाले कार्यों से विरत रहेंगे, जबकि सरकारी अन्य कार्य यथावत सुचारू चलते रहेंगे। इससे उत्पन्न होने वाली सभी परिस्थितियों की पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

विनीत सिंह बघेल प्रांतीय उपाध्यक्ष

प्रदर्शनकारी प्रतिनिधि:

दादूराम पटेल (जिलाध्यक्ष, मध्य प्रदेश पटवारी संघ, भोपाल) श्रीमती सुजाता सिंह बघेल (जिलाध्यक्ष, मध्य प्रदेश पटवारी संघ) नंदलाल ताम्रकार (अध्यक्ष, पटवारी संघ तहसील कटनी) विनीत सिंह बघेल (प्रांतीय उपाध्यक्ष, मध्य प्रदेश पटवारी संघ, भोपाल) राजेश दुबे (अध्यक्ष, पटवारी संघ तहसील कटनी)तोलाराम वर्मा (संगठन मंत्री) विवेक तिवारी, विवेक बहरी, नितीश पांडे, संदीप गर्ग, राबिया बानो, राघवेंद्र सिंह, अभिषेक सोनी, पवन पटेल, आतिश सिंह, ज्योति अग्निहोत्री

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING