अग्निशमन प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन बस स्टैंड ऑडिटोरियम में 20 को महापौर, निगमाध्यक्ष और निगमायुक्त ने नागरिकों से कार्यशाला में शामिल होने की अपील

कटनी। अग्निशमन सुरक्षा प्रावधानों एवं प्रबंधन विषय पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार 20 अगस्त को प्रातः 10 बजे से स्वामी विवेकानन्द सभागार बस स्टैंड ऑडिटोरियम कटनी में किया गया है । उक्त कार्यशाला में अखिल भारतीय स्थानीय शासन संस्थान भोपाल के विषय विशेषज्ञों द्वारा अग्निशमन प्रबंधन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

कार्यशाला में मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा विशेष रूप से सहभागिता करेंगे।

महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक और निगमायुक्त नीलेश दुबे ने निगम के सम्माननीय पार्षदों, नागरिकों एवं विभिन्न होटल, हॉस्पिटल एवं अन्य संस्थानों के संचालकों से इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में उपस्थित होकर अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी, व्यवहारिक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त करने की अपील की है।

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से आगजनी जैसी आकस्मिक परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से अपनाने की जानकारी मिलेगी, जो नागरिक जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 