अमानगंज में नियमों की उड़ रही धज्जियाँ: गौवंश को रौंदता पिकअप, प्रशासन बेखबर

न्यूज़ वॉइस ऑफ़ इंडिया

पन्ना।मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के अमानगंज नगर परिषद में प्रशासनिक लापरवाही और नियमों की अनदेखी की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। एक ओर जहां जिला प्रशासन आमजन की सुविधा के लिए कड़े निर्देश जारी कर रहा है, वहीं अमानगंज में इन निर्देशों की खुलेआम अवहेलना हो रही है।

ताजा मामला अमानगंज मुख्य सड़क मार्ग तिराहे का है, जहां रात करीब 8 बजे एक अज्ञात पिकअप वाहन ने सड़क पर बैठे निराश्रित गौवंश को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। घायल गौवंश ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना का मंजर इतना भयावह था कि प्रत्यक्षदर्शी तक विचलित हो उठे।

चौंकाने वाली बात यह है कि हादसे के कुछ ही दूरी पर अमानगंज थाना स्थित है, बावजूद इसके पुलिस को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। यह स्थानीय प्रशासन की संवेदनहीनता और व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है।

मध्यप्रदेश सरकार और जिला कलेक्टर द्वारा पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि निराश्रित पशुओं को सड़क से हटाया जाए और पशुपालकों को अपने मवेशियों को बांधने के लिए पाबंद किया जाए। ऐसे में सवाल उठता है कि इन आदेशों पर अब तक अमल क्यों नहीं हुआ?

क्या जिला मजिस्ट्रेट के आदेश केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित हैं?
क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों पर कार्रवाई कब होगी?

स्थानीय नागरिकों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे जवाब मांग रहे हैं। सवाल यह भी उठता है कि आखिर जिम्मेदारी किसकी है और जवाबदेही तय कब होगी?

पन्ना जिले के अमानगंज से रामनरेश विश्वकर्मा संवाददाता पन्ना

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING