कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आदतन अपराधी पर NSA के तहत कठोर कार्यवाही

कटनी। जिले में अपराधियों पर नकेल कसने की रणनीति के तहत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कटनी पुलिस लगातार गंभीर अपराधों में लिप्त बदमाशों पर सख्त कार्यवाही कर रही है।

इसी क्रम में थाना माधव नगर क्षेत्र का निवासी करण सिंह बिहारी, जो कि एक आदतन अपराधी है, उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की गई है।

करण सिंह पर हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध वसूली जैसे गंभीर अपराधों सहित कुल 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह लंबे समय से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों का सक्रिय केंद्र बना हुआ था।

पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी कटनी द्वारा NSA की धारा 3(2) (वर्ष 1980) के अंतर्गत यह कार्यवाही करते हुए आदेश जारी किया गया। इस कार्यवाही का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को बनाये रखना है।

पुलिस की अपील:

कटनी पुलिस आम जनता से अपील करती है कि यदि किसी को भी किसी आपराधिक गतिविधि या अपराधी की जानकारी हो, तो वह निडर होकर पुलिस को सूचित करें।
आपकी जानकारी अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभा सकती है।

कटनी पुलिस का अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING