“पुलिस लाइन कटनी में जनरल परेड का आयोजन” पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने किया परेड का निरीक्षण

कटनी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार शुक्रवार, 20 जून 2025 को पुलिस लाइन कटनी में जनरल परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिनय विश्वकर्मा ने किया।

परेड का संचालन रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया, थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव, थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक के.के. पटेल सहित कुल 55 अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।

परेड में पुलिस लाइन, विभिन्न थानों, यातायात पुलिस, एसएएफ, महिला बल एवं डॉग स्क्वाड के जवानों ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा ने परेड का निरीक्षण करते हुए टर्नआउट और परेड की गुणवत्ता की सराहना की। उत्कृष्ट अनुशासन और सटीक प्रदर्शन के लिए कुछ कर्मचारियों को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया।

निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और जवानों को नियमित रूप से प्लाटून ड्रिल का अभ्यास करने के निर्देश दिए, जिससे बल की दक्षता और अनुशासन में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING