
कटनी। कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 10 किलो गांजा, 2 लग्जरी कारें और 1 मोटरसाइकिल जब्त की गई है। बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी गई है।
तीन अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्यवाही
पहली गिरफ्तारी दुबे कॉलोनी में शिवधाम के पास हुई, जहां ओमप्रकाश पटेल नामक युवक से 2.822 किग्रा गांजा और एक बाइक जब्त की गई।
दूसरी कार्यवाही में रेनाल्ट क्विड कार से 4 युवक गिरफ्तार हुए, जिनके पास से 5.035 किग्रा गांजा मिला।
तीसरी कार्यवाही गायत्री नगर पंप हाउस के पास हुई, जहां बलैनो कार से 2.037 किग्रा गांजा मिला और 2 आरोपी गिरफ्तार हुए।
अपराध क्रमांक 534/25 – आरोपी: ओमप्रकाश पटेल (छतरपुर), गांजा: 2.822 किग्रा
अपराध क्रमांक 535/25 – आरोपी: शिवा कुशवाहा, नरेश वंशकार, अजीत शर्मा, महेश वंशकार; गांजा: 5.035 किग्रा
अपराध क्रमांक 536/25 – आरोपी: महेन्द्र श्रीवास, दीन दयाल तिवारी; गांजा: 2.037 किग्रा
पुलिस अधिकारियों की सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही को अंजाम देने में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम की अहम भूमिका रही।
टीम में शामिल अधिकारी…
कुलदीप सिंह, महेन्द्र जायसवाल, अरुणपाल सिंह, अजीत मिश्रा, नीरज तिवारी, अनुराग सोनकर, विकास राय, हरिओम सिंह समेत 20 से अधिक पुलिसकर्मियों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।






