
कटनी शहरी क्षेत्र मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 22.02.2025 से 27.02.2025 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक शहर क्षेत्र के 33 के.व्ही एवं 11 के.व्ही फीडर की लाइनों का संधारण कार्य करने हेतु, 22.02.2025 दिन शनिवार को 11 के.व्ही गायत्रीनगर, 23.02.2025 को 33 के.व्ही पहरूआ, 24.02.2025 को 11 के.व्ही सिटी – 9, दिनांक 25.02.2025 को 11 के.व्ही कन्हवारा एवं 27.02.2025 को 11 के.व्ही खिरहनी फीडर क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले क्षेत्रों से जुडे समस्त उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान प्रभावित क्षेत्र में गायत्रीनगर, गोयनका बगीचा, रबर फेक्ट्री, बैलट घाट, शास्त्री कालोनी, खिरहनी फाटक, शांतिनगर, जिला अस्पताल, गणेश चौक, स्टेशन चौराहा, गुरूनानक मार्केट, सुभाष चौक, मिशन चौक, चांडक चौक, नई बस्ती, पुरानी बस्ती, सिविल लाइन, बरही रोड, गुरूनानक वार्ड, एसबीआई बैंक, खिरहनी ब्रिज, इंद्रानगर, पहरुआ रोड, सांई मंदिर के पीछे, पन्नामोड, कुठला थाना, पुरैनी, सांईपुरम, तिलक कालेज, दुर्गा चौक, छोटी खिरहनी, दुबे कालोनी, राहुल बाग, बडी खिरहनी, प्रेमनगर, जागृति कालोनी, तुलसीनगर के अंतर्गत आने वाले समस्त उच्चदाब एवं
निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।
वही इसको लेकर आवश्यकतानुसार समयावधि घटाई अथवा बढाई जा सकती है ।







