
कटनी। हजारों लोगों की जान बचाने वाले एवं उन्हें सही सलामत अस्पताल तक पहुंचने वाले कटनी के एंबुलेंस चालक की शुक्रवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिवनी जिले के छपारा स्थित बिरासनी माता मंदिर मोड पर बीती रात बस की ठोकर से आजाद चौक निवासी एंबुलेंस चालक की दर्दनाक मौत हो गई एंबुलेंस चालक किस्सू पुरवार नागपुर से मरीज को भर्ती करवाने के बाद देररात वापस कटनी लौट रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रही बस ने एंबुलेंस को सीधी टक्कर मार दी।
जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई मौके पर पहुंचकर पुलिस में शव को छपारा अस्पताल में रखवाया एवं आज पोस्टमार्टम के बाद कटनी के लिए रवाना किया गया।
बताया जा रहा है की किस्सू पुरवार आजाद चौक निवासी सालों से भारत विकास परिषद की एंबुलेंस चलता था।
Post Views: 614







