थाना चंदला पुलिस ने एक बालिका को किया दस्तयाब तो वही थाना प्रकाश बम्होरी पुलिस ने भी बालिका को किया दस्तयाब..ऑपरेशन मुस्कान” के तहत

छतरपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम/अपहृत हुए बालक बालिकाओं एवं गुम हुए व्यक्तियों की तलाश कर दस्तयाबी की जाकर परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया गया साथ ही अन्य राज्यों एवं जिलों के व्यक्ति, बालक, बालिकाएं एवं मानसिक विक्षिप्त, घायल जो गुम होकर छतरपुर जिले में मिलते हैं, उन्हे संबंधित थाना पुलिस से संपर्क कर सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया जा रहा है।

ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत बाजार  धार्मिक स्थल सहित अन्य स्थानों से गुम हुए सैकड़ो शिशु, बालक, बालिकाएं एवं अन्य की अभी तक छतरपुर पुलिस द्वारा दस्तयाबी की जा चुकी है। वही 1 फरवरी से 28 फरवरी तक ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जिसमे थाना चंदला पुलिस ने माह जून वर्ष 2024 में गुम नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया। तो वही थाना प्रकाश बमोरी पुलिस द्वारा माह नवंबर वर्ष 2024 में गुम बालिका को दस्तयाबी की गई।

इस अभियान के तहत बालिकाओं को काउंसलिंग हेतु बाल कल्याण समिति के समक्ष पहुंचाया जा रहा है। थाना चंदला एवं प्रकाश बमोरी थाने की प्रथक प्रथक कार्यवाही में एसडीओपी लवकुशनगर  नवीन दुबे के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदला निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर , थाना प्रभारी प्रकाश बमोरी उप निरीक्षक सुमित सुमन, चौकी प्रभारी बछौन उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार मरकाम , थाना चंदला से सहायक उप निरीक्षक कमलेश शुक्ला, विक्रम सिंह, आरक्षक बलवीर , महिला आरक्षक नेहा सिंह एवं थाना प्रकाश बमोरी से प्रधान आरक्षक हल्के प्रसाद, आरक्षक चंद्रभान, पवन लोधी, अमर यादव, हरपाल यादव, छोटेलाल की अहम भूमिका रही।

राहुल रैकवार
ब्यूरो चीफ के साथ कैमरा मैन
विकास रैकवार
छतरपुर एमपी

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING