थाना मातगुवां पुलिस ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान अवैध धारदार तलवार नुमा हथियार सहित आरोपी को पकड़ा

छतरपुर । पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, बता दे कि छतरपुर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पुलिस एक्शन मूड में है जिसको लेकर अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। सोशल मीडिया में अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध भी लगातार पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। एवम सघन वाहन चेकिंग में अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की कार्यवाही जारी है।

इसी तारतम्य में थाना मातगुवां पुलिस को विगत रात्रि भ्रमण के दौरान इकारा तिराहा के पास एक युवक के अवैध हथियार सहित होने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर संदेही ने भागने का प्रयास किया, जिसकी रोककर तलाशी ली गयी। आरोपी के पास से अवैध धारदार तलवार नुमा हथियार बरामद किया गया। अवैध हथियार जप्त कर युवक को अभिरक्षा में लिया गया। युवक द्वारा इंस्टाग्राम में अवैध हथियार सहित फोटो भी अपलोड की गई थी। थाना मातगुवां में अभियुक्त देवा अहिरवार पिता छिकोड़ीया अहिरवार निवासी ग्राम चौका के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अभियुक्त को न्यायालय उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया।

उक्त कार्यवाही एसडीओपी बिजावर शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मातगुवां उपनिरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, प्रधान आरक्षक जयचंद्र, आरक्षक सत्यनारायण, सुभाष की भूमिका रही।

राहुल रैकवार
ब्यूरो चीफ
छतरपुर एमपी

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING