गंभीर घटनाओं को रोकने हेतु त्वरित कार्रवाई दो आरोपियों को गिरफ्तार, लोहे के हथियार और मोटरसाइकिल जप्त

कटनी। माधवनगर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से लोहे के धारदार हथियार (बका) बरामद किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि अपराध की विवेचना और गश्त के दौरान थाना माधवनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कटाय घाट रोड स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स के पास एक व्यक्ति काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (रजि. नंबर: KA 04EE 4214) पर बैठा है, जिसकी कमर में एक धारदार बका है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम संदीप रैकवार (पिता बिहारी रैकवार, उम्र 35 वर्ष, निवासी बड़गांव चौकी सलैया, थाना रीठी) बताया। तलाशी में उसकी कमर से 13.5 इंच लंबा धारदार बका बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार और मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया।
दूसरा मामला

मुखबिर की सूचना पर थाना माधवनगर पुलिस ने पुराना आरटीओ रोड पर खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी में उसकी कमर से 19 इंच लंबा धारदार बका बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम राजकुमार उर्फ भस्सू (पिता स्व. संतोषी भुमिया, उम्र 28 वर्ष, निवासी अमकुही भठिया, थाना माधवनगर) बताया।

कार्यवाही

दोनों मामलों में बरामद हथियारों को वैध दस्तावेज न प्रस्तुत कर पाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

अनूप सिंह ठाकुर निरीक्षक थाना प्रभारी माधवनगर, प्र.आर. सोमनाथ शर्मा, कमलेश बैरागी, आरक्षक भानु पांडेय, सुभाष यादव, और आर. रण विजय यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

बिना अनुमति कालोनी विकसित करने को लेकर निगमायुक्त की जीरो टॉलरेंस की नीति” नगर की दो अवैध कालोनियों में निर्मित की गई अवैध संरचनाओं पर चला निगम का बुलडोजर, कॉलोनाइजरों को कड़ी चेतावनी

नगर निगम कटनी के विभिन्न पदों पर 25 कर्मचारियों को मिला पदोन्नति का लाभ, कर्मचारियों में हर्ष का माहौल:निगमायुक्त सुश्री परिहार ने जारी किया आदेश, प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी गति एवं दक्षता