सड़क हादसा दो ट्रको की सीधी भिड़त, दोनों ट्रक के चालकों की मौत, रीठी के लाटपहाड़ी में भीषण सड़क हादसा

 

कटनी। रीठी थाना अंतर्गत दमोह कटनी सड़क मार्ग पर ग्राम बड़गांव बायपास पर आज 28 दिसंबर की तड़के दो ट्रकों के बीच आमने सामने की सीधी भिड़ंत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रक एक दूसरे के अंदर घुसकर बुरी तरह फस गए। भीषण हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक में सवार दोनों क्लीनर घायल हो गए। घायल क्लीनरों में से एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। ट्रकों के आपस में बुरी तरह फस जाने के कारण पुलिस को ट्रक के अंदर फंसे घायलों एवं मृतकों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह लगभग 4 बजे हुए इस हादसे के बाद ट्रकों के अंदर फंसे घायलों को निकालने के काम में पुलिस जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक राहत और बचाव का कार्य जारी था। लगभग साढ़े 5 घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रकों को एक दूसरे से अलग नहीं किया जा सका।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

ग्राम विकास को लेकर जन अभियान परिषद की कार्यशाला, प्रस्फुटन समितियों को दिए गए प्रशिक्षण और विकास के मंत्र नशा मुक्ति, हरियाली, गौ सुरक्षा, स्वच्छता और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा विशेष जोर

ग्राम विकास को लेकर जन अभियान परिषद की कार्यशाला, प्रस्फुटन समितियों को दिए गए प्रशिक्षण और विकास के मंत्र नशा मुक्ति, हरियाली, गौ सुरक्षा, स्वच्छता और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा विशेष जोर

SANSKRITIIAS , IAS COACHING