खनिज विभाग के अधिकारी को हुआ मोतियाबिंद.. खनन माफिया की बल्ले बल्ले… अवैध उत्खनन को लेकर खाकी ने दिखाया दमखम…, कुठला पुलिस ने की देररात को पटवारा में कार्रवाई एक जेसीबी दो डंपर को खनन करते पकड़ा

कटनी जिले में अवैध उत्खनन को लेकर बातें सामने आती रहती हैं लेकिन खनिज विभाग के जिमेदार अधिकारियो द्वारा कुछ खास ध्यान नहीं दिया जा रहा। बतादे की देररात कुठला थाना क्षेत्र पटवारा ग्राम में चल रहे अवैध मुरूम के उत्खनन की सूचना मिलते ही कुठला थाने की पुलिस ने घेराबंद करते हुए दो डंफर सहित एक जेसीबी को पकड़ा है। वही वाहन के चालक पुलिस को देख मौके से भाग खड़े हुए। जिनकी तलाश की जा रही है।

कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि उन्हें जैसे ही अवैध उत्खनन की सूचना मिली वह अपने पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंच घेराबंदी करते हुए पटवारा ग्राम के समीप दो डंफर सहित एक जेसीबी को पकड़ा और उन्हें थाने में खड़ा कराया गया है। सभी के चालक पुलिस को देख मौके से फरार हो गए है जब्त हुए दोनो डंफर में मुरूम लोड है। कुठला थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि उन्हें पुलिस के आने की सूचना पहले ही मिल गई थी। जिसके चलते पुलिस को देख डंफर चालक और जेसीबी चालक भी भाग खड़े हुए है। कार्यवाही करते हुए पूरे मामले की जांच की जा रही है। कि किसके द्वारा ये उत्खनन किया जा रहा था। पूरी जांच के बाद संबंधित विभाग को प्रतिवेदन बनकर भेजा जाएगा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING