बरही पुलिस ने जुआ फड़ पर मारी रेड, चार जुआडियों को दबोचा, जब्त किए 2530/ रुपए

कटनी : बरही पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर चार जुआरियों को पकड़कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवही कि है बतादे की यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराहवगढ़ के.पी .सिंह के नेतृत्व में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह यादव और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी तारतम्य में 03/11/2024 को बरही थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 03 बसोंर मोहल्ले में सेंट्रल बैंक एटीएम के पीछे अवैध रूप से संचालित जुआ फड़ की सूचना मुखबिर से मिली तत्काल पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी कार्यवाही की गई, जहां से चार जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया इस दौरान रवि वंशकार पिता नामई वंशकार उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 3 बरही थाना बरही जिला कटनी,सत्यनारायण वंशकार पितासंतोष वंशकार उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड नंबर, बरही थाना बरही जिला कटनी, गगन डोमार पिता मुन्ना डोमार उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 3 बरही थाना बरही जिला कटनी,मोनू वंशकार पिता संतोष वंशकार उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 3 बरही जिला कटनी को पकड़ा गया आरोपियों से कुल 2530/ रुपए नगद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह यादव, प्रधान अजय पाठक, प्र आरक्षक व्यास प्रसाद गुप्ता ,आरक्षक विवेक श्रीवास्तव ,आरक्षक सुनील मरकाम , आर अवधेश प्रताप सिंह, वाहन चालक संजय पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Leave a Comment