



कटनी । अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मंगलवार को कलेक्टर दिलीप यादव श्रीकृष्ण धाम आश्रम दद्दाधाम पहुंचे जहा कलेक्टर श्री यादव ने वृद्धजनों का सम्मान किया। श्री यादव ने कहा कि बुजुर्गाे का सम्मान करना हमारी परंपरा ही नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है। वृद्धों से सदैव मार्गदर्शन हमे प्राप्त होता है, वे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हमें संबल प्रदान करते है और आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन भी करते है। कलेक्टर ने यह बात अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर यहां आयोजित गरिमा के साथ वृद्धावस्था के कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम का आयोजन समाजिक न्याय विभाग और श्रीकृष्ण वृद्धाश्रम के प्रबंधकों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि वृद्धजनों के अनुभव का लाभ उठाकर हम अपने जीवन को सहज और सरल बना सकते हैं।
कलेक्टर ने स्वयं वृद्धजनों के पास पहुंचकर शाल -श्रीफल भेंट किया और माल्यार्पण कर वृद्धजनों को सम्मानित किया। उन्होंने वृद्धाश्रम मे उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए कहा कि यहां वृद्धजनों के लिए धर्म और अध्यात्म की गतिविधियों से जुडनें के लिए की गई व्यवस्था सराहनीय है। श्री यादव ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा वृद्धाश्रम प्रबंधन द्वारा जो भी जरूरतें बताई जायेंगी उसे यथासंभव पूरा करनें का प्रयास किया जायेगा।
कलेक्टर दिलीप यादव ने पहल कर कुछ वृद्धजनों से वृद्धाश्रम में मिलनें वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं तथा समाज को मार्गदर्शन देने वाले विचार रखने का आग्रह किया। जिसपर दमोह निवासी वृद्ध वनमाली सोरहा, करौंदी निवासी वृद्ध बलराम दुबे ने अपनें संबोधन मे समाज और पीढ़ियों को मार्गदर्शन देने वाले उद्गार व्यक्त किये गये।