ऑटो चालकों की धमाचौकड़ी पर अंकुश लगाने , आरटीओ विमलेश गुप्ता कसा शिकंजा एवम  यातायात विभाग ने संयुक्त रूप से की कार्यवाही, दो दर्जन से ज्यादा ऑटो की हुई जांच,दो ऑटो जब्त

कटनी। यातायात नियमों का उल्लंघन कर शहर में धमाचौकड़ी मचाने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ सख्त तेवर अपनाते हुए यातायात विभाग एवं आरटीओ विभाग ने संयुक्त रूप से बुधवार को कार्यवाही की है। आरटीओ एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्यवाही के दौरान लगभग दो दर्जन ऑटो के दस्तावेजों की जांच की गई, इस दौरान नियम विरुद्ध तरीके से चलते पाए जाने पर दो ऑटो को भी जप्त किया है।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ अधिकारी विमलेश गुप्ता एवं यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने बताया कि ऑटो चालकों की मनमानी के संबंध में लगातार शिकायतें सामने आ रही थी।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज आरटीओ विभाग एवं यातायात विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से पन्ना तिराहे में चेकिंग लगाई गई। जिसमे ऑटो की जांच करते हुए दो दर्जन ऑटो एवं ई-रिक्शा को चेक किया गया तथा दो चालान भी काटे गए। जांच के दौरान दो ऑटो को नियम विरुद्ध चलते पाए जाने पर जब्त भी किया गया है। जांच कार्यवाही के दौरान ऑटो, ई रिक्शा में रूट चार्ट संबंधी सूचना भी चस्पा की गई।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

बिना अनुमति कालोनी विकसित करने को लेकर निगमायुक्त की जीरो टॉलरेंस की नीति” नगर की दो अवैध कालोनियों में निर्मित की गई अवैध संरचनाओं पर चला निगम का बुलडोजर, कॉलोनाइजरों को कड़ी चेतावनी

नगर निगम कटनी के विभिन्न पदों पर 25 कर्मचारियों को मिला पदोन्नति का लाभ, कर्मचारियों में हर्ष का माहौल:निगमायुक्त सुश्री परिहार ने जारी किया आदेश, प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी गति एवं दक्षता