बरही छिंदहाई पिपरिया नदावन सुरजपुरा स्थित रेत खदान संचालन के लिए लोक जनसुनवाई का आयोजन हुआ सम्पन्न, एडीएम साधना सिंह परस्ते, पर्यावरण विभाग कटनी के अधिकारी, बरही तहसीलदार नितिन पटैल, हल्का पटवारी सहित, राजस्व व पर्यावरण विभाग का महकमा रहा मौजूद, शासन की स्थानीय लोगों को रोजगार देने की पहल 

कटनी जिले की बरही तहसील क्षेत्र के ग्राम छिंदहाई पिपरिया नदावन सुरजपुरा स्थित रेत खदान संचालन के लिए लोक जनसुनवाई का आयोजन सम्पन्न हुआ। सुनवाई स्थल पर सुबह से ही गांव के स्थानीय लोग उपस्थित होकर अपनी अपनी सहभागिता दिखाई। सुबह 9 बजे से रेत खदान में लोक जनसुनवाई शुरू हुई जिसमें गांव के जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीण उपस्थित रहे

बता दें कि एक से दो घण्टे तक गांव में पर्यारण स्वीकृति हेतु लोक जन सुनवाई की गई। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस थाना कि उपस्थिति नही रही है मंच पर एडीएम साधना सिंह परस्ते पर्यावरण विभाग कटनी के अधिकारी एवं बरही तहसीलदार नितिन पटैल हल्का पटवारी सहित राजस्व व पर्यावरण विभाग का महकमा मौजूद था।

जानकारी के मुताबिक बरही तहसील के ग्राम पंचायत छिंदहाई पिपरिया स्थित रेत खदान के खसरा 291,415 में लीज क्षेत्रफल13,315 हेक्टेयर एवं सुरजपुरा खसरा नम्बर 422, 293 लीज क्षेत्र फल 6,190 गोधनकाप खसरा नम्बर 46 क्षेत्र फल 14,730 वही नदावन खदान खसरा नम्बर 245,363,1209,01 क्षेत्रफल 169632,00 में पर्यावरण स्वीकृति राज्य खनन निगम लिमिटेड के माध्यम से 10 वर्ष के लिए खनन की स्वीकृति दी गई है, जिसमे गांव के लोगो को रोजगार देने के लिए शासन द्वारा निर्देशित है।

  • श्रीमती साधना परस्ते एडीएम कटनी

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING