बच्चों की जिद पर होली के दिन जमकर थिरके कटनी कलेक्टर श्री प्रसाद रंगों और उमंगों के उल्लास में बच्चों संग बच्चा बने कलेक्टर

कटनी – होली के दिन बाल आसरा गृह के बच्चों और जिला दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय एवं पुनर्वास केन्द्र झिंझरी के छात्रों ने जिले के कलेक्टर  अवि प्रसाद के साथ जमकर रंग- गलाल खेला। होली के दिन जब पूरा जिला रंगों से सराबोर था तब कलेक्टर स्वयं अपने आवास में आमंत्रित विशेष बच्चों की खुशी के लिए उनके ही रंग में रंगे नजर आये।

स्वयं श्री प्रसाद सहित कलेक्टर निवास में होली का पर्व मनाने पहुंचे बच्चे भी रंग बिरंगे दिखें। कभी कलेक्टर बच्चों के साथ बच्चा बन पिचकारी से रंग डाल रहे थे तो कभी बच्चे कलेक्टर पर रंग उडे़लते नजर आए।

पिछले साल की तरह इस साल भी कलेक्टर श्री प्रसाद ने बच्चों को अपने निवास पर होली मनाने का निमंत्रण दिया था। बच्चे भी पूरे उमंग, उत्साह और उल्लास के साथ कलेक्टर संग होली खेलते दिखे। बच्चों ने कलेक्टर निवास की होली में रंग खेलने के साथ – साथ मिठाईयां और चाट के स्वाद का जमकर लुत्फ उठाया। बच्चों के साथ रंगोत्सव का जश्न मनाकर कलेक्टर श्री प्रसाद बेहद खुश दिखे।

कलेक्टर ने बच्चों संग किया नृत्य

रंग गुलाल की होली खेलने के बाद कलेक्टर स्वयं बच्चों के संग थिरकते दिखे। कलेक्टर ने बच्चों की खुशियों को दोगुना करने उनके साथ नृत्य किया।

कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान ने किया मंत्रमुग्ध

जिला दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय एवं पुनर्वास केन्द्र झिंझरी की छात्रा भारती अहिरवार ने अपनी सुरीली आवाज में .. ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान .. गाकर मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगों से सराबोर महौल भगवान कृष्ण के प्रेम और भक्ति रस में डूब गया।

 

 

भोला ने बजाया मुंह से डीजे

जिला दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय के ही छात्र भोला कोल ने मुंह से डी.जे की विभिन्न आवाज निकाल कर अपनी प्रतिभा से लोगें को चमत्कृत कर दिया। इस दौरान स्कूल संचालक आर.के रायकवार और शिक्षक घन्श्याम गोल्हानी भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING