कोई भी दिव्यांग योजनाओं से वंचित न रहे-महापौर, महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने एडिप योजना अंतर्गत निगम शिविर का किया निरीक्षण दिव्यांगों से मिल,जानी उनकी समस्या

कटनी ।नगर पालिक निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी द्वारा भारत सरकार की एडिप योजनांतर्गत सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदाय किये जाने हेतु नगरपालिक निगम कटनी में कृत्रिम अंग एवम परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमे परीक्षण के उपरांत दिव्यांगों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। महापौर द्वारा शिविर में निःशक्तों से चर्चा कर उनकी समस्या सुनी गई। महापौर ने दिव्यांगों को आश्वस्त किया कि कोई भी दिव्यांग शासन की योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि निगम की सूचीबद्ध करते हुये वार्डो में इसकी सूचनाएं दी जाये ताकि अधिक से अधिक दिव्यांग इस योजना शिविर से लाभान्वित हो सके।

महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने किसी भी संवर्ग के 40 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्ति को शासन की संचालित सुविधाओं का लाभ दिलाने अधिकारियों को निर्देश दिये। आयोजित  शिविर निरीक्षण के दौरान उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक योजना प्रभारी रविशंकर पाण्डेय एवं अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING