22 जनवरी अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हेतु कटनी से रवाना हुई दाल और धनिया

कटनी – सामाजिक जनों एवम राहर दाल ,चना दाल मिल संघके सहयोग से कटनी नगर से 30 क्विंटल दाल और 18 क्विंटल धनिया , आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण संपर्क महाअभियान के तहत अयोध्या  प्राण प्रतिष्ठा समारोह  22जनवरी हेतु रवाना की गई,

उपरोक्त ट्रक  संजय इंडस्ट्रीज औद्योगिक क्षेत्र बरगवां से अयोध्या के लिए रवाना किया गया ,इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह, विनीत जी तिवारी नगर अध्यक्ष आनंद जी चतुर्वेदी करण मिश्रा सोनू शुक्ला अनिकेत मौर्य अभियान के प्रांत सहसंयोजक उमेश मिश्र, विभाग प्रचारक श्रवण जी, अभियान के कटनी जिले के संयोजक अमित कनकने,सह संयोजक राहुल दुबे ,नगर संयोजक अरुण सोनी,हरि सिंह भदोरिया,मनीष सिंह,सुरेश रत्नानी,जुगराज सिंह ने ने झंडी दिखा करके अयोध्या के लिए ट्रक को रवाना किया।

उल्लेखनीय की 22 जनवरी की तैयारी हेतु प्रत्येक रामसेवक पूर्ण जोर शोर से लगे हुए हैं 22 तारीख को प्रत्येक मंदिरों में 11:00 बजे से 1:00 बजे तक ,प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण होगा, हवन भंडारा के पश्चात रात्रि में दीप प्रज्ज्वलन और लाइटिंग के साथ भव्य रूप में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपूर्ण समाज मनाने वाला है,

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING