रेल यात्री सुरक्षा सप्ताह अंर्तगत ट्रेनों में सफर कर रही महिला यात्रियों से संवाद कर सावधानी पूर्वक यात्रा करने की दी सलाह

 

कटनी- रेल यात्री सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कटनी प्लेटफार्म पर रेल पुलिस जीआरपी द्वारा महिला यात्रियों से संवाद कर यात्रियों की सुरक्षा हेतु जीआरपी पुलिस द्वारा जरूरी जानकारी यात्री महिलाओ को दी गई जीआरपी कटनी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया रेल सुरक्षा सप्ताह 1 जनवरी से 7 जनवरी तक किया जाएगा जिसमें ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को आसामाजिक तत्वों से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी दी जा रही है।

रेल यात्री सुरक्षा सप्ताह में महिला यात्रियों से किया संवाद

आज बुधवार के दिन ट्रेनों में सफर कर रही महिला यात्रियों से सुरक्षित यात्रा हेतु संवाद कर उन्हे ट्रेनों में सफर के दौरान आसामाजिक तत्वों से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी दी गई यात्रा के दौरान सावधानी पूर्वक यात्रा करने की सलाह प्लेटफार्म पर मौजूद महिला यात्रियों को दी गई साथ ही चलित ट्रेनों के गेट पर खड़े होकर मोबाइल ना चलने की सलाह भी ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को दी गई लगातार चलित ट्रेनों में हो रही चोरी वा लूट जैसी घटनाओं की रोकथाम हेतु रेल पुलिस अधीक्षक सुश्री शिमला प्रसाद के निर्देश पर रेल यात्री सुरक्षा सप्ताह के विषय में भी महिला यात्रियों को जागरूक कराया गया। एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा कर रहे पुरुष यात्री वा महिला यात्रियों को एम पी रेल सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 139 के विषय में भी जानकारी दी गई। साथ ही इस ऐप को डाउनलोड कराया गया जिससे यात्रा के दौरान हो रही किसी भी प्रकार की परेशानी को लेकर यात्री हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। जिससे उन्हें तत्काल यात्री सुरक्षा से संबंधित मदद मिल सके।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING