धान के अवैध परिवहन पर दो वाहनों से वसूला गया 15 हजार 450 रूपये का दांण्डिक मंडी शुल्क कटनी कलेक्टर के निर्देश पर गठित दल द्वारा शनिवार को की गई कार्यवाही

लखापतेरी मार्ग पर निरीक्षण के दौरान दो वाहनों से 41.60 क्विंटल धान का पाया गया अवैध परिवहन

कटनी – जिले में अन्य जिलों से शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए लाई जाने वाली अवैध धान पर सख्ती से रोकथाम के लिए कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर जांच नाकों मे कृषि उपज मंडी के उडनदस्ता दल तैनात किया गया है। ताकि जिले के वन एवं खनिज जांच नाकों में कृृषि उपज मंडी के उडन दस्ता दल वाहनों को रोकने जांच हेतु अवैध परिवहन पर नियंत्रण रखा जा सके।

श्री प्रसाद के निर्देश पर धान उपार्जन में दलालों, बिचौलियों और व्यापारियों के कुत्सिंत मंसूबों पर लगाम लगाने हेतु नाकों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

दो वाहनों में पाई गई 41.60 क्विंटल अवैध धान

कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर संयुक्त जांच नाकों में अवैध अनाज परिवहन और क्रय विक्रय के मामलों की निगरानी हेतु गठित उडन दस्ता दल द्वारा शनिवार को लखापतेरी मार्ग पर निरीक्षण के दौरान अवैध परिवहन हो रही 41.60 क्विंटल धान को दो वाहनों सहित जब्त करनें की कार्यवाही की गई है। कृषि उपज मंडी समिति के सचिव राकेश कुमार पनिका के मार्गदर्शन में दोनों वाहनो में कृषि उपज धान का अवैध परिवहन करते हुए पकडे पाये जाने पर दाण्डिक मंडी शुल्क, निराश्रित शुल्क एवं समझौता शुल्क के रूप में 15 हजार 450 रूपये की वसूली की गई उक्त राशि को कार्यालय में जमा कराई गई कृषि उपज मंडी सचिव राकेश कुमार पनिका के मार्गदर्शन में कार्यवाही के दौरान लखापतेरी मार्ग पर वाहनों के निरीक्षण की कार्यवाही के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक एम पी. 21 जी 1803 एवं एक अन्य न्यू स्वराज ट्रैक्टर वाहन की जांच किए जाने पर 41.60 क्विंटल धान का अवैध परिवहन पाया गया। पूरी कार्यवाही शनिवार को सहायक उप निरीक्षक ,राजेन्द्र कुमार चौधरी, किशोर कुमार पनिका, अमित केशरवानी, सुधीर कुमार त्रिपाठी की सहभागिता में की गई।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING