टीकमगढ़ जिले के ट्रांसमिशन नेटवर्क को मिली सुदृढ़ता एमपी ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया अतिरिक्त 160 एम व्ही ए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर

जबलपुर। एमपी ट्रांसको एम पी पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने टीकमगढ़ जिले के ट्रांसमिशन नेटवर्क को सुदृढ़ता प्रदान करते हुए 220 के सब स्टेशन टीकमगढ़ में 5.77 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से 160 एम व्ही ए क्षमता का एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया है।

एमपी ट्रांसको टीकमगढ़ के कार्यपालन अभियंता आर पी कान्यकुब्ज ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से जतारा, दिगोदा, बुढैरा, टीकमगढ़, बड़ा मलहरा एवं पृथ्वीपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा अब उन्हें उचित गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति हो सकेगी।

टीकमगढ़ जिले की ट्रांसफारमेशन केपेसिटी में हुई बढ़ोत्तरी

इस ट्रांसफार्मर के प्रारंभ हो जाने से टीकमगढ़ सबस्टेशन की क्षमता बढ़कर 540 एम व्ही ए की हो गई है। जबकि जिले की कुल ट्रांसफारमेशन केपे सिटी बढ़कर 793 एम व्ही ए की हो गई है। जिले में एमपी ट्रांसको अपने 05 अति उच्चदाब सब स्टेशनों के माध्यम से विद्युत ट्रांसमिशन करती है।

एमपी ट्रांसको के 416 सबस्टेशनों से होता है प्रदेश में विद्युत ट्रांसमिशन

एमपी ट्रांसको प्रदेश में अपने 416 अति उच्चदाब सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत ट्रांसमिशन करती है, जिसमें 400 के व्ही के 14, 220 के व्ही के 88 एवं 132 के व्ही के 214 सबस्टेशन क्रियाशील है।

78947 एम व्ही ए हो गई है कुल स्थापित केपेसिटी

एमपी ट्रांसको की कुल स्थापित ट्रांसफारमेशन केपेसिटी बढ़कर अब 78947 एम व्ही ए की हो गई है, जिसमें 400 के व्ही की 11195 एम व्ही ए 220 के व्ही साइड 32750 एम व्ही ए तथा 132 के व्ही साइड 35002 एम व्ही ए शामिल है।

शशिकांत ओझा
जनसंपर्क अधिकारी
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी
जबलपुर

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 