
कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने शनिवार की सुबह फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड की क्रिकेट पिच पर बैटिंग में अपना हाथ आजमाया। कलेक्टर के शानदार कवर ड्राइव ,लेग ग्लांस,हुक और पुल शॉट की लोगों ने तालियां बजाकर सराहना की। श्री प्रसाद ने कई बेहतरीन क्रिकेटिंग शॉट मैदान में खेले जिसमें लॉन्ग ऑफ और लॉन्ग ऑन क्षेत्र में खेले गए शाट की वहा मौजूद लोगो ने तारीफ की क्रिकेट की 22 गज की पिच पर कई शानदार ….चौके और छक्के लगाए।
कलेक्टर श्री प्रसाद, सीईओ श्री गेमावत की बालिंग पर हिट विकेट होकर आउट हुए।
इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने भी विकेट कीपिंग, बैटिंग और बालिंग तीनों क्षेत्रों में अपना हाथ आजमाया और शानदार प्रदर्शन किया।
कटनी कलेक्टर अविप्रसाद और सीईओ शिशिर गेमावत फॉरेस्टर प्लेग्राउंड में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित रन फॉर वोट मिनी मैराथन के शुभारंभ के बाद फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड में बच्चों को क्रिकेट खेलता देखकर खुद क्रिकेट खेलने के लोभ का संवरण न कर सके और खुद क्रिकेट की पिच पर उतर कर बल्लेबाजी में जमकर हाथ आजमाया और वहा मौजूद युवाओं का हौसला बढ़ाया।






