निरक्षर बंदियों के जीवन में साक्षरता की ज्योति जलाएंगे कटनी कलेक्टर,कलेक्टर का नवाचार : 24 सितंबर को साक्षरता परीक्षा देंगे जेल के 27 बंदी

 

कटनी। जिला जेल के निरक्षर बंदियों में साक्षरता की ज्योति जलाकर उनके जीवन को नैतिकता से प्रकाशमय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कटनी कलेक्टर अविप्रसाद द्वारा एक नवाचार किया जा रहा है। जिससे जेल में बंद बंदियों के जीवन में सुधार लाया जा सके।

विगत माह किया था जिला जेल का भ्रमण

 

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा विगत माह जिला जेल का भ्रमण किया गया था। जहां उन्होंने कैदियों रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही उनके जीवन में नैतिकता का प्रकाश जागृत करने के लिए उन्हें साक्षर बनने के लिए श्रीप्रसाद ने प्रेरित किया। जेल भ्रमण उपरांत उन्होंने इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए निरक्षर कैदियों को साक्षरता की परीक्षा दिलाने का नवाचार करने की नीति बनाई।

जिसमे 27 बंदी देंगे परीक्षा

कलेक्टर अवि प्रसाद के नवाचार के तहत जिला जेल में बंद 27 निरक्षर कैदी साक्षरता की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ाते हुए आगामी 24 सितंबर को साक्षरता की परीक्षा देंगे। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र के के डेहरिया एवम् सहायक परियोजना समन्वयक द्वारा आज जिला जेल का भ्रमण कर निरक्षर बंदियों से मुलाकात की गई। जहां उन्हें आगामी 24 सितंबर को नवभारत साक्षरता परीक्षा में शामिल होने संबंधी जानकारी और निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी, समता तिवारी एवम् शिक्षिका दीप्ति श्रीवास्तव की उपस्थिति रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING