
कटनी। जिले में ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खनिज विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के तहत डस्ट, गिट्टी और रेत से लोड चार हाईवा वाहनों को जब्त किया गया था। खनिज विभाग ने अब इन चारों वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 11 लाख 30 हजार 878 रुपये का जुर्माना वसूल किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में 10 अक्टूबर 2026 को खनिज विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई की थी। इस दौरान डस्ट, गिट्टी एवं रेत से लोड चार हाईवा वाहनों को जब्त कर थाना यातायात, जिला कटनी में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया था।इसके बाद 28 अक्टूबर 2026 को खनिज विभाग द्वारा चारों वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया गया।
वाहनवार जुर्माने
– वाहन क्रमांक CG04PG5857 से 4 लाख 54 हजार रुपये।
– वाहन क्रमांक CG04NX1857 से 28 हजार 700 रुपये।
– वाहन क्रमांक CG04PJ1397 से 4 लाख 55 हजार रुपये।
– वाहन क्रमांक MP20ZN8799 से 1 लाख 93 हजार 178 रुपये
इस प्रकार चारों वाहनों से कुल 11 लाख 30 हजार 878 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में खनिज अधिकारी आर.के. दीक्षित, कमलेश परस्ते एवं खनिज विभाग के स्टाफ तथा यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह और पुलिस स्टाफ के समन्वय से की गई।







