“दीपावली पर मिठाइयों में मिलावट रोकने प्रशासन तैयार, विजयराघवगढ़-बरही में जांच दल गठित,त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा अभियान, मावा-खोवा और मिठाइयों की होगी जांच”

कटनी | दीपावली के त्योहार पर मिलावटी मावा, खोवा और मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए प्रशासन ने जांच अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर विजयराघवगढ़ और बरही क्षेत्र में मिष्ठान दुकानों की आकस्मिक जांच के लिए राजस्व अधिकारियों और खाद्य सुरक्षा निरीक्षकों के संयुक्त दल गठित किए गए हैं।

विजयराघवगढ़ और बरही के लिए अलग-अलग जांच दल गठित

जारी आदेश के अनुसार, विजयराघवगढ़ तहसील के संपूर्ण क्षेत्र में मिष्ठान दुकानों की जांच की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार राजेन्द्र श्रीवास्तव और खाद्य सुरक्षा निरीक्षक अशोक कुमार कुर्मी को सौंपी गई है। वहीं, बरही तहसील क्षेत्र में जांच की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार संतोष कुमार श्रीवास्तव और खाद्य सुरक्षा निरीक्षक ओ.पी. साहू को दी गई है। दोनों संयुक्त दल अपने-अपने क्षेत्रों में मिठाई दुकानों की आकस्मिक जांच कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे।

मिलावट मिलने पर होगी नियमानुसार कार्रवाई

प्रशासन ने जांच दलों को मिलावटी मावा, खोवा और मिठाइयों की रोकथाम के लिए आवश्यक जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान मिलावट पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जांच पूरी होने के बाद संबंधित दलों को अपनी रिपोर्ट उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी।

।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING