” लूट के इरादे से हमला! जालपा मंदिर से लौट रहे किशोर कांचकार पर पत्थर से वार, सोने की चेन लेकर बदमाश फरार”

कटनी। कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र में जालपा मड़िया मंदिर के पास मिलन चौराहे पर लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां शहर के प्रतिष्ठित नागरिक किशोर कांचकार पर एक अज्ञात बदमाश ने कथित तौर पर लूट के इरादे से पत्थर से हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपी उनकी सोने की चेन लेकर मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोर कांचकार जालपा मड़िया मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान मिलन चौराहे के पास अज्ञात बदमाश ने उन पर पत्थर से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपी उनकी सोने की चेन लेकर भाग निकला घटना के बाद घायल किशोर कांचकार को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आरोपी की पहचान, घटना के वास्तविक कारणों और लूटी गई चेन के संबंध में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

अब बड़ा सवाल यह है कि शहर के प्रमुख चौराहे के पास हुई इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी कब तक पुलिस की गिरफ्त में आएगा? पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”