“नगर निगम में बड़ा एक्शन: स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी निलंबित, निगमायुक्त तपस्या परिहार सख्त”

कटनी। नगर निगम कटनी में विभागीय लापरवाही और बार-बार निर्देशों की अनदेखी पर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कड़ा एक्शन लिया है। निगमायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी संजय कुमार सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अमीरगंज गौशाला की व्यवस्थाओं में लापरवाही, शहर की सफाई व्यवस्था में कमी और आवारा पशुओं के नियंत्रण सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई है।

गौशाला की अव्यवस्थाओं पर मांगा था जवाब

अमीरगंज गौशाला में पशुओं की स्थिति, चारा-पानी, उपचार और साफ-सफाई को लेकर शिकायतें एवं समाचार सामने आने के बाद स्वास्थ्य अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया था। निगमायुक्त ने उनके जवाब को असंतोषजनक मानते हुए कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और उदासीनता को गंभीरता से लिया।

कई विभागीय कार्यों में लापरवाही के आरोप

जारी आदेश के अनुसार, विभागीय कर्मचारियों के वेतन देयकों को बिना समुचित परीक्षण अनुशंसित करने, अधीनस्थ श्रमिकों के वेतन भुगतान में देरी करने और टीएल सहित विभागीय समीक्षा बैठकों में अपेक्षित जानकारी के साथ उपस्थित नहीं होने जैसे मामलों को भी कार्रवाई का आधार बनाया गया।

इसके अलावा आवारा मवेशियों पर नियंत्रण, कांजी हाउस की व्यवस्था, वार्डों की साफ-सफाई, आवारा कुत्तों की रोकथाम, बंदरों को पकड़ने और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में भी अपेक्षित सुधार नहीं पाया गया। इन मामलों में पहले भी कई बार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने पर निलंबन की कार्रवाई की गई।

माधवनगर उपकार्यालय में किया गया संबद्ध

निलंबन अवधि के दौरान संजय कुमार सोनी को नगर निगम के जोन क्रमांक-4 स्थित माधवनगर उपकार्यालय में संबद्ध किया गया है। इस अवधि में वे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते के पात्र होंगे। वहीं, आगामी आदेश तक स्वास्थ्य अधिकारी का प्रभार स्वच्छता निरीक्षक निशांत कनोजिया को सौंपा गया है।

नागरिक सुविधाओं में लापरवाही पर निगमायुक्त का सख्त संदेश

निगमायुक्त तपस्या परिहार की इस कार्रवाई को नगर निगम के कामकाज में जवाबदेही तय करने और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में लापरवाही पर सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद शहर की सफाई व्यवस्था, गौशाला प्रबंधन और आवारा पशुओं की समस्या में कितना सुधार आता है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”