नई कटनी जंक्शन के डिपार्चर यार्ड रोशनी से जगमगाया, 130 फ्लड लाइटों से मजबूत हुई सुरक्षा व्यवस्था

कटनी।कटनी जंक्शन स्थित डिपार्चर यार्ड में रात्रिकालीन कार्यों को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पोर्टल लाइटिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। यार्ड में 11 पोर्टल बूम स्ट्रक्चर पर कुल 130 आधुनिक फ्लड लाइटें लगाई गई हैं। नई प्रकाश व्यवस्था से रात के समय दृश्यता बेहतर होगी और रेल परिचालन से जुड़े कार्यों में कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल द्वारा रेल परिसरों में बेहतर कार्य वातावरण, सुरक्षित रेल संचालन और कर्मचारियों की कार्यदक्षता बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नई कटनी जंक्शन के डिपार्चर यार्ड में पोर्टल लाइटिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।

डिपार्चर यार्ड में रात्रिकालीन कार्यों के दौरान पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 11 पोर्टल बूम स्ट्रक्चर पर कुल 130 आधुनिक फ्लड लाइटें स्थापित की गई हैं। प्रत्येक फ्लड लाइट की क्षमता 160 वाट है। इससे पूरे यार्ड में रात के समय पर्याप्त और समान रूप से प्रकाश उपलब्ध होगा। नई पोर्टल लाइटिंग व्यवस्था से यार्ड में दृश्यता बेहतर होने के साथ रात्रिकालीन कार्यों में कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी। पर्याप्त रोशनी के कारण रेल परिचालन से जुड़े कार्यों की निगरानी और उनका निष्पादन अधिक सुगमता से किया जा सकेगा साथ ही कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण तैयार किया यह कार्य मंडल रेल प्रबंधक, जबलपुर कमल कुमार तलरेजा के मार्गदर्शन में पूरा किया गया।

निर्धारित समय से कम अवधि में कार्य पूरा कराने में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता वीरेंद्र कुमावत का प्रभावी समन्वय और सक्रिय भूमिका रही नई कटनी जंक्शन के डिपार्चर यार्ड में पोर्टल लाइटिंग को धरातल पर उतारने में मंडल विद्युत अभियंता जे.एस. पाल, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता अजवीर सिंह और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने तकनीकी दक्षता और कुशल कार्यप्रबंधन के साथ इस कार्य को निर्धारित अवधि से पहले पूरा किया नई पोर्टल लाइटिंग व्यवस्था से नई कटनी जंक्शन के डिपार्चर यार्ड में रात्रिकालीन कार्यों की गुणवत्ता, कार्यदक्षता और सुरक्षा को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। जबलपुर मंडल की यह पहल रेल कर्मचारियों के लिए बेहतर और सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING