“तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने स्कूल वाहन को मारी टक्कर, 2 से 3 बच्चे घायल”

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिव्यांचल मैरिज गार्डन के सामने शुक्रवार को एक सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कलेक्टर मार्ग की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक ई-रिक्शा ने कथित लापरवाही के चलते नेचर्स स्कूल के बच्चों को ले जा रहे वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 2 से 3 बच्चे घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि जिस ई-रिक्शा से टक्कर हुई, उसी वाहन को रुकवाकर बच्चों को इलाज के लिए भेजा गया।

सूत्रों के मुताबिक हादसे में शामिल ई-रिक्शा का वाहन क्रमांक MP21 ZJ 6368 है। वहीं यह भी जानकारी सामने आई है कि घायल बच्चों को शासकीय अस्पताल के बजाय उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

फिलहाल घायल बच्चों की संख्या और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ वाहन चालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING