“अलोनी नदी तट पर जल संरक्षण का संदेश, दीपमालाओं से सजा घाट, गूंज उठी गंगा आरती”

कटनी। जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के समापन अवसर पर विकासखंड कटनी के ग्राम घंघरी कला में अलोनी नदी के तट पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। नदी घाट एवं मंदिर परिसर में जागरूकता संगोष्ठी, स्वच्छता अभियान, गंगा आरती और दीपमाला सजावट के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम पटेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रामलाल चौधरी, नंदलाल कोरी, ग्राम पंचायत घंघरी कला के सरपंच समुद्र सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत मझगवां फाटक के सरपंच संतोष निषाद तथा समाजसेवी विजय दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 19 मार्च से 30 जून तक जिले और विकासखंड में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी से हुई। उन्होंने अभियान के तीन चरणों में किए गए कार्यों और जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला अपने संबोधन में भाजपा मंडल अध्यक्ष राम पटेल ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से घरों में सोखता गड्ढा बनाकर वर्षा जल को धरती में पहुंचाने और भूजल स्तर बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हरदुआ के अध्यक्ष अनिल गौतम ने जल संरक्षण पर आधारित स्वरचित गीत प्रस्तुत कर ग्रामीणों को प्रेरित किया। वहीं ग्राम की महिलाओं ने भी जल संरक्षण से जुड़े गीतों और भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया कार्यक्रम के दौरान अलोनी नदी के घाट पर दीपों की सुंदर श्रृंखला सजाई गई और सामूहिक गंगा आरती का आयोजन किया गया। दीपमालाओं की रोशनी से नदी तट का वातावरण भक्तिमय और मनोहारी हो उठा। इसके बाद जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल ने उपस्थित जनसमुदाय को जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन की शपथ दिलाई कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि आर.एल. चौधरी, साध्वी निगम, राजू यादव, शिवकुमार चौधरी, प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि मनीष पांडेय, अनिल गौतम, शशिकांत पटेल, खेमचंद कुशवाहा, रोशनी पटेल, मेवालाल पटेल, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता रामानुज पांडेय, छात्र सतीश त्रिपाठी एवं सत्येंद्र प्यासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।

इस अवसर पर जल संरक्षण, स्वच्छता और प्राकृतिक जल स्रोतों के संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING