कटनी में मेगा हेल्थ कैंप: 500+ सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण

कटनी | 01 मई — नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों के स्वास्थ्य संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए शुक्रवार को के.सी.एस. स्कूल परिसर में एक विशाल मेगा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

प्रातः 11 बजे शुरू हुए इस एक दिवसीय शिविर में नगर के 22 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया। इस दौरान 500 से अधिक सफाई मित्रों एवं निगम कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं

शिविर में नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार की उपस्थिति में शहर के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं इसमें डॉ. मनीष गट्टानी, डॉ. पारितोष सोनी, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. नवीन कर्ण, सर्जन डॉ. आर. हरचंदानी, डॉ. के.एन. लहरिया, डॉ. प्रसंग बजाज, डॉ. रीतेश दुबे, सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा सहित कई विशेषज्ञ शामिल रहे।

विभिन्न रोगों की जांच

शिविर में मधुमेह, एनीमिया, रक्तचाप, वजन परीक्षण, छाती का एक्स-रे और बलगम जांच जैसी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा श्वसन, त्वचा, नेत्र, अस्थि, दंत, मानसिक स्वास्थ्य, शिशु रोग तथा ईएनटी (नाक-कान-गला) से संबंधित बीमारियों की भी विशेषज्ञ जांच की गई।

आधुनिक सुविधाओं से हुआ परीक्षण

आधुनिक चिकित्सीय उपकरणों और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से प्रतिभागियों की विस्तृत जांच की गई, जिससे गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान संभव हो सकी।

निगमायुक्त का बयान

नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि सफाई मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं। उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रखना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के मेगा हेल्थ कैंप निगम की संवेदनशीलता और कर्मचारियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

स्वस्थ कर्मी, स्वच्छ शहर

इस पहल से न केवल कर्मचारियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि “स्वस्थ कर्मी – स्वच्छ शहर” की परिकल्पना को भी मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING