“कटनी में हेलमेट चेकिंग अभियान: नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, नाबालिग ड्राइविंग पर पुलिस का एक्शन”

 

कटनी पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिले में 26 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक विशेष हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 1 मई 2026 को बिलहरी मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग की गई। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया, एसडीएम श्री प्रमोद चतुर्वेदी एवं डीएसपी अजाक सुश्री शिवा पाठक की उपस्थिति में की गई।

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, नशे में वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान कई वाहन चालकों ने जुर्माने से बचने के लिए बहाने भी बनाए, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए नियमों का पालन सुनिश्चित कराया।

खास बात यह रही कि नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके परिजनों को मौके पर बुलाया और सख्त चेतावनी दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों को वाहन देना कानूनन अपराध है और उनके जीवन के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। पुलिस के अनुसार अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं बिना हेलमेट के कारण होती हैं, इसलिए यह अभियान लगातार 10 मई तक जारी रहेगा।

कटनी पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि—हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें ,नाबालिग बच्चों को वाहन न दें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, अन्यथा चालान के साथ-साथ लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी की जाएगी इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आम जनता को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करना है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING