“रीठी थाना क्षेत्र के देवगांव में दामाद ने सास और पत्नी पर चाकू से किया हमला दोनों गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार” 

 

एंकर कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। देवगांव में एक दामाद ने अपनी ही पत्नी और सास पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यह विवाद पैसों को लेकर हुआ था, जो धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि आरोपी ने हिंसक कदम उठा लिया।

घायल महिला मनियां ने बताया कि उनकी बेटी काजल का अपने पति से पहले ही विवाद चल रहा था। विवाद के चलते काजल अपने मायके आ गई थी और वापस जाने को तैयार नहीं थी, क्योंकि उसका आरोप था कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है।

घटना के दिन जब मां-बेटी बाहर घूमने गई थीं, तभी आरोपी दामाद वहां पहुंच गया और काजल को अपने साथ घर चलने के लिए कहने लगा। जब दोनों ने मना किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में मां और बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के तुरंत बाद दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से कटनी जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी दामाद की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING