“नारी शक्ति वंदन अभियान: बड़वारा में गरीब महिलाओं व बच्चों को जरूरत की सामग्री वितरित, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी” 

कटनी जिले के बड़वारा क्षेत्र में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत एक सराहनीय पहल देखने को मिली। बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा ग्राम पंचायत भवन बड़वारा एवं मदारी टोला में स्कूल पोषण एवं शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के परिवारों और गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां, जूते और लेडीज़ चप्पल का वितरण किया गया।

 

कार्यक्रम में समाज के कमजोर वर्गों को सहायता पहुंचाकर सामाजिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी इंद्र कुमार साहू, सुपरवाइजर श्रीमती प्रियंका पाण्डे, स्वच्छ भारत मिशन की ब्लॉक समन्वयक श्रीमती बबीता सिंह, बड़वारा मंडल अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, बारडोली वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रामलखन चौधरी, देवरी हटाई मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता बर्मन सहित माया गुप्ता, रविकांत राय, राजेश चौधरी और गणपत कोल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया और जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING