“बालाजी नगर के नाले में खामियां उजागर, महापौर प्रीति सूरी ने किया मौके पर निरीक्षण, तत्काल सुधार के निर्देश” 

कटनी, 5 अप्रैल — शहर के बालाजी नगर क्षेत्र में हाल ही में निर्मित नाले को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एमआईसी सदस्य, संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

महापौर के पहुंचते ही क्षेत्रीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं विस्तार से बताते हुए नाले के निर्माण में आई खामियों की ओर ध्यान आकर्षित कराया। नागरिकों ने बताया कि नाले में जगह-जगह अप-डाउन होने के कारण पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है, जिससे जल निकासी प्रभावित हो रही है और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन रही है।

महापौर श्रीमती सूरी ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पूरे क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने नाले की संरचना, ढाल (स्लोप) एवं जल प्रवाह की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी खामियों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल दूर किया जाए और जल निकासी की व्यवस्था सुचारू बनाई जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुगम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान नागरिकों ने महापौर की त्वरित कार्रवाई और मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान के प्रयासों की सराहना करते हुए जल्द सुधार की उम्मीद जताई।

इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, बीना बैनर्जी, सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार, उपयंत्री पवन श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING