“प्रतिबंध के बावजूद अवैध बोरिंग! कटनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मशीन जब्त”

कटनी जिले में जल संकट को देखते हुए प्रशासन ने अवैध बोरिंग पर सख्त प्रतिबंध लगा रखा है… लेकिन इसके बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला ग्राम निवार से सामने आया है, जहां पुलिस ने अवैध बोरिंग पर बड़ी कार्रवाई की है।

कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध बोरिंग की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम निवार में दबिश दी कार्रवाई के दौरान मौके पर चल रही बोरिंग मशीन को पुलिस ने जप्त कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया और थाने ले जाया गया, जहां विधिवत कार्रवाई की गई।

“जिले में बोरिंग पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बावजूद जो भी अवैध रूप से बोरिंग करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा का कहना है जल संकट को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिबंध के दौरान अगर कोई भी अवैध बोरिंग करते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने साफ संदेश दे दिया है कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा… और अवैध बोरिंग पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING