“आजाद चौक में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, मुंह से खून निकलने से फैली सनसनी” 

कटनी। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में एक आजाद चौक में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। युवक के मुंह से खून निकलता देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

बताया जा रहा है कि युवक को बीते दिन से ही इलाके में बीमार और कमजोर हालत में घूमते हुए देखा गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह काफी अस्वस्थ नजर आ रहा था, लेकिन रविवार को जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो वह मृत अवस्था में मिला। उसके चेहरे और मुंह के आसपास खून के निशान थे, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी भिजवा दिया है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवक की शिनाख्त करने की कोशिश जारी है, ताकि उसके परिजनों को सूचना दी जा सके।

मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि युवक की मौत बीमारी से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING