
दिल्ली। लोकसभा में नरसिंहपुर होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने पत्रकारों की सुरक्षा और जवाबदेही का मुद्दा उठाया। उन्होंने “पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण नीति” बनाने की मांग करते हुए कई अहम सुझाव दिए।
नई दिल्ली में लोकसभा के शून्यकाल के दौरान सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने सरकार से पत्रकारों के लिए सुरक्षा व्यवस्था, बीमा, शिक्षा सहायता, आवास सुविधा और यात्रा रियायत जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की।
सांसद ने कहा कि जब पत्रकार सुरक्षित होंगे, तभी सच निर्भीक होकर सामने आएगा और लोकतंत्र मजबूत होगा।
इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारिता के दुरुपयोग और अनैतिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की भी जरूरत बताई।
सांसद चौधरी ने कहा “जब कलम सुरक्षित होगी, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।” सरकार इस दिशा में जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि पत्रकारों की सुरक्षा और जवाबदेही दोनों सुनिश्चित हो सके।






