
कटनी।मध्यप्रदेश के कटनी जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में 28 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 7 बजे ग्राम बसाड़ी मोड़ पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की पकड़े गए वाहन चालक ने अपना नाम आनंद पटेल, निवासी ग्राम बसाड़ी बताया जब पुलिस ने उससे रेत परिवहन के वैध दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस मांगा तो वह कोई भी मौके पर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका जांच में पाया गया कि ट्रैक्टर में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था पुलिस ने मौके पर गवाहों की मौजूदगी में आईशर सिल्वर कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP 21, ZC9545 रेत से भरी ट्रॉली सहित वाहन को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत जब्त करते हुए थाना परिसर में खड़ा कराया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी के.के. पटेल, सउनि सतेंद्र सिंह एवं प्रधान आरक्षक नितेश डोगरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






