“मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा करेंगे जन-निजी भागीदारी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास” 

न्यूज वॉइस ऑफ इंडिया 

कटनी जिले के लिए 23 जनवरी का दिन विकास के लिहाज से बेहद अहम होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन व उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा का शुक्रवार को कटनी प्रवास प्रस्तावित है। इस अवसर पर जिले को कई बड़ी सौगातें मिलने वाली हैं।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बुधवार को विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल, कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने झिंझरी स्थित होमगार्ड मैदान पहुंचकर सभा स्थल की व्यवस्थाओं और तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों को कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफल बनाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर जितेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा, उपायुक्त नगर निगम शैलेष गुप्ता, कार्यपालन यंत्री एमपीईबी मुकेश महोबे, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण शारदा सिंह, तहसीलदार अतुलेश सिंह, जनपद पंचायत कटनी के सीईओ प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को झिंझरी होमगार्ड मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान जन-निजी भागीदारी आधारित चिकित्सा महाविद्यालय का शिलान्यास किया जाएगा, जिसे कटनी जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है। इसके साथ ही जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा।

कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशानुसार सभा स्थल परिसर में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित भव्य विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके कुल मिलाकर, 23 जनवरी को कटनी विकास, स्वास्थ्य और अधोसंरचना के क्षेत्र में नई दिशा की ओर कदम बढ़ाने जा रही है, जिसे लेकर जिले में उत्साह और तैयारी चरम पर है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING