
newsvoiceofindia
कटनी जिले की बड़वारा तहसील में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने कांग्रेसजनों द्वारा 9 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू की गई भूख हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी है।
बुधवार 14 जनवरी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा के सामने भूख हड़ताल शुरू की, जो आज दूसरे दिन में प्रवेश कर चुकी है। कांग्रेस का आरोप है कि बड़वारा क्षेत्र की जनता को मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
9 सूत्रीय प्रमुख मांगें:
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थाई रूप से BMO की तैनाती, एंबुलेंस परिचालन व्यवस्था को सुदृढ़ व सुचारू किया जाए,महिला चिकित्सक की पदस्थापना,शव वाहन की उपलब्धता, फ्रीजर की व्यवस्था, रात्रिकालीन चिकित्सक की नियमित उपलब्धता, जनरेटर की समुचित व्यवस्था,CT स्कैन मशीन की स्थापना एवं उसे निःशुल्क किया जाए,मरीजों के परिजनों के ठहरने हेतु रैन बसेरा का निर्माण।
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेता:
इस भूख हड़ताल व प्रदर्शन में विकास निगम अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस बड़वारा अध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस कटनी शैलेष जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस बड़वारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा प्रमुख रूप से गुलाम जाफर (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुड़वारा),गुलाम इसहाक, राजेश सिंह, रंजीता सिंह, मोहम्मद इजरायल, राघवेंद्र सिंह, अजय सिंह, विकास दुबे, कृष्णकुमार सोनी सहित अन्य कांग्रेसजन आंदोलन में शामिल रहे।






