“ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत जुहली में सूर्य नमस्कार व स्वदेशी संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन” 

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया/

कटनी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् के तत्वाधान में तेज सिंह केसवाल के निर्देशानुसार एवं बालमुकुंद मिश्रा के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री शासकीय हाई स्कूल जुहली एवं शासकीय विद्यालय मड़ई, विकासखंड कटनी में सूर्य नमस्कार एवं स्वदेशी संकल्प दौड़ का बृहद आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। स्वदेशी संकल्प दौड़ में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सूर्य नमस्कार के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, अनुशासन एवं योग के महत्व का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के प्राचार्य एवं शाला प्रभारी सहित समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में उम्मेद सिंह, ज्योति तिवारी, राजेश्वरी पटेल, माया निषाद, नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी गणपत कोल, रूपा बर्मन, संदीप दुबे, आशा पाठक, कार्यक्रम अधिकारी शिवकुमार चौधरी एवं ज्ञानेश तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वदेशी भावना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING