
कटनी। newsvoiceofindia/माधव नगर क्षेत्र स्थित झिंझरी चौकी अंतर्गत मित्तल मॉल के सामने शुक्रवार दोपहर एक हृदय विदारक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम तिवरी निवासी सजो बाई पति लक्ष्मण प्रसाद विश्वकर्मा (उम्र 42 वर्ष) मोटरसाइकिल से माधव शाह हॉस्पिटल में इलाज कराने जा रहे थे।
इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही के चलते मोटरसाइकिल में हैंडल टकरा दिया, जिससे महिला बाइक सहित सड़क पर गिर गईं और ट्रक के पिछले चक्के की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भयावह था कि साजो बाई की मौके पर ही मौत हो गई।
राजेश दबे झिंझरी चौकी प्रभारी कटनी
सूचना मिलते ही झिंझरी चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और पंचनामा कार्यवाही कर शव को जिला अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि लापरवाह ट्रक चालक को पुलिस ने झिंझरी के पास से गिरफ्तार कर लिया है, वहीं ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है।








