खेत में युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला,खेत में रखवाली करने गया युवक की करंट से मौत की आशंका

कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम झिन्ना पिपरिया में बुधवार सुबह सनसनी फैल गई, जब खेत की रखवाली करने गए एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत के पास मिला। मृतक की पहचान भागीरथ उर्फ कुलदीप कुम्हार (23 वर्ष), पिता बद्री कुम्हार, निवासी झिन्ना पिपरिया के रूप में हुई है।

रात में गया था खेत की रखवाली, सुबह मिला शव

जानकारी के अनुसार युवक मंगलवार देर रात अपने खेत की रखवाली के लिए घर से निकला था। सुबह जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की और ढीमरखेड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसी दौरान पुलिस को खेत के पास झाड़ियों में युवक का शव मिला। घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

प्रथम दृष्टया करंट से मौत की आशंका

ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के अनुसार प्राथमिक जांच में युवक की मौत करंट लगने से होना प्रतीत हो रही है। हालांकि वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

पुलिस ने जांच की शुरुआत की

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टीम यह जानने में जुटी है कि करंट किस स्रोत से लगा और यह घटना दुर्घटना है या किसी अन्य कारण से हुई है

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING