“चोरों के हौसले बुलंद” चोरों ने महाराष्ट्र बैंक का ATM उखाड़कर गायब किया, पुलिस अलर्ट”

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया/कटनी शहर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। माधवनगर थाना क्षेत्र के जीवन ज्योति अस्पताल के पास लगे महाराष्ट्र बैंक ATM को चोरों ने देर रात उखाड़कर गायब कर दिया। घटना के सामने आते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, चोर रात के अंधेरे में ATM को उसके बेस से उखाड़कर ले गए। ATM में रखी नकदी भी चोरों के हाथ लग गई है। इस वारदात के बाद शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही माधवनगर पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जाँच की जा रही है पुलिस ने चोरों के भागने के रास्तों की तलाश तेज कर दी है देर रात किसी संदिग्ध वाहन की मूवमेंट की भी पड़ताल की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

शहर में लगातार चोरी की घटनाएँ बढ़ रही हैं। ATM चोरी जैसी साहसिक वारदात ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चोर पूरी मशीन ही उठा ले जाएँ, तो सुरक्षा व्यवस्था की पोल साफ दिखाई देती है।

घटना के बाद स्थानीय लोग बेहद नाराज हैं। कई लोगों ने कहा कि रात में गश्त बढ़ाए जाने की जरूरत है, ताकि ऐसी वारदातों पर लगाम लगाई जा सके।

पुलिस जांच जारी

पुलिस टीम लगातार CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस ने चोरी की राशि और मशीन का लोकेशन सार्वजनिक नहीं किया है। मामले में आगे की कार्यवाही जारी

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”