“बड़ा हादसा टला: यात्री बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, 50 यात्री सुरक्षित”

कटनी। रीठी थाना क्षेत्र के रूड़ मूड गांव के पास गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया  प्रतापगढ़ से सूरत जा रही यात्री बस की सामने से आ रहे ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि बस में सवार 50 से अधिक यात्री बाल-बाल बच गए।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों एवं यात्रियों के अनुसार टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास का इलाका दहल उठा। बस में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए कोहराम मच गया। लेकिन सौभाग्य से किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

मिली जानकारी मुताबिक सामने से आ रहे ट्रक को बस चालक ने देर से देखा और बस पर नियंत्रण खो बैठा। बस तेज रफ़्तार में होने के कारण वह सीधे ट्रक से जा भिड़ी। यात्रियों ने इस हादसे के लिए चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।

सूचना मिलते ही रीठी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए क्षतिग्रस्त बस में मौजूद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घबराए हुए यात्रियों को शांत कराया और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इसके बाद सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कराई गई।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING