प्यार के जाल में ठगी का खेल खत्म!” कटनी कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई — 10 जालसाज गिरफ्तार!”युवतियों के ज़रिए लोगों को फँसाकर ऐंठते थे लाखों!

कटनी में पुलिस ने उस गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो युवतियों के ज़रिए लोगों को फँसाकर लाखों रुपये वसूलता था। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में कुछ ही घंटों में गिरोह के 6 युवक और 4 युवतियाँ सलाखों के पीछे पहुँच गए।

मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बरही निवासी प्रियेश अग्रवाल को उसकी पुरानी पहचान की एक महिला नेहा ने अपने जाल में फँसाया। नेहा ने लड़की से मिलवाने का झांसा दिया और उसे लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया बुलाया। वहां पहले से ही पूरी साजिश रची गई थी — चार महिलाएं पहले से मौजूद थीं, और थोड़ी देर बाद हथियारों से लैस युवक कमरे में घुस आए।

उन्होंने धमकाकर पीड़ित की तस्वीरें खींचीं, बदनाम करने की धमकी दी और फिर उसके मोबाइल से बैंक खाते से ₹90,000 ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। इतना ही नहीं, ₹3,000 नकद और मोबाइल फोन भी लूट लिया गया।

लेकिन कुठला थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्र की त्वरित कार्रवाई ने पूरा खेल बिगाड़ दिया! एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, एएसपी डॉ. संतोष डेहरिया और सीएसपी नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों में पूरे गिरोह को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी:
साहिल सेन, हरान खान, शिवम कुशवाहा, अनिकेत यादव, समीर मलिक, समीर खान, नेहा सिहोते, गीतांजलि श्रीवास्तव, पूजा चौधरी और भूमि गर्ग।
जांच में सामने आया कि हरान खान पर 3, समीर खान पर 2 और साहिल सेन पर 1 मामला पहले से दर्ज है।

 

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING